शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

UPS Rehi School सामान्य ज्ञान प्रतियोगीता फ़रवरी 2025

 









लेबल:

रविवार, 22 दिसंबर 2024

कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नोत्तर : बेसिक शिक्षा एजुकेशन उत्तर प्रदेश

 कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नोत्तर : बेसिक शिक्षा एजुकेशन उत्तर प्रदेश 


                   *अर्धवार्षिक परीक्षा* 

              *गृह विज्ञान/ कृषि विज्ञान* 

 *कक्षा 8*    पूर्णांक 50       प्राप्तांक...

प्रश्न 1- शुद्ध दूध की पहचान कैसे करेंगे। 

उत्तर 2-शुद्ध दूध सफेद ,स्वादिष्ट, गाढ़ा, दूधिया होता है।

प्रश्न 3-मलेरिया किस मच्छर के काटने से होता है।

उत्तर -मलेरिया रोग एनाफिलीज मादा मच्छर की काटने से होता है यह मच्छर जब स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो उसके रक्त में मलेरिया की कीटाणु प्रवेश करके रोग उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न 4- वस्त्र कितने प्रकार के होते हैं नाम लिखिए ।

उत्तर वस्त्र तीन प्रकार के होते हैं सूती, रेशमी, ऊनी।

प्रश्न-5- प्राकृतिक रंग कौन-कौन से होते हैं। 

उत्तर लाल नीला पीला। 

प्रश्न-6- जुकाम होने की कोई दो कारण लिखिए। 

उत्तर 1-तापमान में परिवर्तन बंद तथा गर्म स्थान से खुली ठंडी जगह में आना। 

 2-मुख् नाक व गर्दन में दोष पैदा होना।

प्रश्न 7-प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते हैं। 

उत्तर -डॉक्टर के आने से पूर्व की जाने वाले उपचार को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा के लिए हम प्राथमिक चिकित्सीय पेटिका बनाते हैं।

प्रश्न-8- शाक वाटिका के मुख्य दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर 1-परिवार के लोगों को पूर्व वर्ष ताजी सब्जियों की आपूर्ति करना।

 2-खाली समय का सदुपयोग व वातावरण स्वच्छता।

प्रश्न-9- उद्यान की कितने प्रकार होते हैं। 

उत्तर -3

पुष्प उद्यान ,शक उद्यान, फल उद्यान।

प्रश्न-10- मोल्ड बोर्ड हल का क्या कार्य है।

उत्तर- यह हल कूड खोदने ,मिट्टी को पलटने, व भुरभुरी बनाने तथा खरपतवार को दबाने का कार्य करता है।

प्रश्न -11 वृक्षारोपण करने से क्या लाभ है वर्णन करो। 

प्रश्न -12 किन्हीं दो नस्ल की गायों का चित्र बनाइए एवं नाम लिखिए



लेबल:

कक्षा 7 अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नोत्तर : बेसिक शिक्षा एजुकेशन उत्तर प्रदेश

                  *अर्धवार्षिक परीक्षा* 

                *गृह विज्ञान /कृषि विज्ञान* 

 *कक्षा 7*           पूर्णांक 50 अंक      प्राप्तांक 

प्रश्न -1-असंतुलित आहार किसी कहते हैं। 

उत्तर -संतुलित आहार वह आहार है जो शरीर की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति करता है तथा जिसमे सभी पौष्टिक तत्व शामिल रहते हैं।

प्रश्न-2- शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बताइए। 

उत्तर -कार्बोहाइड्रेट,( चीनी ,गुड़ चावल गेहूं मक्का )तथा वास( घी तेल) आदि है।

प्रश्न -3-ध्वनि प्रदूषण के कारण बताइए। 

उत्तर -बादल गर्जना ,ज्वालामुखी विस्फोट ,आंधी तूफान , आदि ध्वनि प्रदूषण के प्राकृतिक कारण है शहरों में कल कारखानों रेल गाड़िया व मोटर वाहनों के हार्न त्योहारों ,मेलो व प्रदर्शनियों में बजते लाउडस्पीकर तथा पटाखों से निकली आवाज ध्वनि प्रदूषण के अप्राकृतिक कारण है।

प्रश्न -4- प्रदूषण कैसे होता है इसके बचाव के उपाय बताइए। 

प्रश्न-5- हैजा किस कारण से फैलता है। 

उत्तर- दूषित जल पीने से हैजा का रोग फैलने की संभावना होती है !हैजे के रोगी को वमन व दस्त से उसके जीवाणु शरीर से बाहर निकलते हैं यदि दस्त और वमन को अच्छी तरह साफ ना किया जाए तो उसे पर मक्खियों बैठ जाती है।

प्रश्न-6- वायु प्रदूषण कैसे होता है इसके बचाव के उपाय बताइए।

प्रश्न-7- वायुमंडल में नाइट्रोजन कितने प्रतिशत पाया जाता है। 

उत्तर 78% 

प्रश्न-8- देशी हल का प्रयोग कहां होता है। 

उत्तर -मिट्टी की जुताई के लिए होता है। 

प्रश्न-9- अरहर की अच्छी फसल के लिए कितनी खाद देनी चाहिए। 

उत्तर -15 से 20 किलोग्राम नाइट्रोजन तथा 40 से 50 किलोग्राम फास्फोरस देना चाहिए। 

प्रश्न-10 वृक्षारोपण से आप क्या समझते हैं इसका क्या महत्व है। 

प्रश्न -11-प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की क्या उपाय हैं। 

उत्तर -आधिकारिक वृक्षारोपण, वनों का संरक्षण, आपदाओं के संबंध में पूर्व सूचना मिलना, आपदाओं से संबंधित सूचनाओं का प्रसारण, सिंचाई के लिए नहर बनाना बिजली पैदा करना आदि ।

प्रश्न -12- भूस्खलन के क्या कारण है। 

उत्तर- कभी-कभी कोयले आदि की खानों से इतनी अधिक मात्रा में खनिज पदार्थ निकल लिए जाते हैं कि उसका आधार समाप्त हो जाता है और धसने लगता है इसकी अतिरिक्त वर्षा व बाढ़ आने पर बड़ी-बड़ी नदियों के किनारे भारी मात्रा में कटाव हो जाने से भी वह भू स्खलन हो जाता है।

लेबल:

कक्षा 6 अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नोत्तर : बेसिक शिक्षा एजुकेशन उत्तर प्रदेश

  कक्षा 6 अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नोत्तर : बेसिक शिक्षा एजुकेशन उत्तर प्रदेश 


                      *अर्धवार्षिक परीक्षा* 

                    *गृह विज्ञान /कृषि विज्ञान* 

 *कक्षा 6*                 पूर्णांक 50 अंक       प्राप्तांक .....  

प्रश्न-1- उन्नतशील बीजों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर -उन्नतशील बीथ वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोग कर बनाए जाते हैं। प्रश्न 2-खरीफ फसल का नाम बताइए ।

उत्तर -खरीफ फसल धान, मक्का, ज्वर इत्यादि है।

प्रश्न-3- धान की नर्सरी किस समय लगाई जाती है। 

उत्तर -मई के अंतिम सप्ताह में।

प्रश्न -4- खाद किसे कहते हैं। 

उत्तर -जीव जंतुओं और पेड़ पौधों के अवशेषों के विखंडित अंश को खाद कहते हैं,गोबर और घर का कचरा सड़ने के बाद खाद बन जाता है।

प्रश्न -5-जैविक खाद क्या है 

उत्तर- गोबर की खाद। 

प्रश्न-6- आवश्यक पोषक तत्वों का वर्गीकरण कीजिए। 

उत्तर -1-मुख्य पोषक तत्व -कार्बन हाइड्रोजन ऑक्सीजन नाइट्रोजन 

2-गोड पोषक तत्व -कैल्शियम मैग्नीशियम सल्फर 

3-सूक्ष्म पोषक तत्व- आयरन मैंगनीज कॉपर

प्रश्न-7- पागल कुत्ते की पहचान क्या होती है। 

उत्तर -पागल कुत्ते की पूंछ झुकी होती है चेहरा भयानक हो जाता है उसके मुंह से झाग निकलता है तथा वह अकारण ही भोकता रहता है।

प्रश्न -8-पागल कुत्ते के काटने से कौन सा रोग हो जाता है। 

उत्तर -हाइड्रोफोबिया। 

प्रश्न-9- बुनाई कला का क्या अर्थ है 

उत्तर -कलात्मक ढंग से उनके फंदे बनाकर सलाइयों के माध्यम से डिजाइनर द्वारा वस्त्र तैयार करना ही बुनाई कला है। 

प्रश्न पाठशाला में किए जाने के कार्य बताइए।

प्रश्न -10-दालें कितने प्रकार की होती हैं। अरहर की दाल बनाने की विधि लिखिए।






लेबल:

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

स्काउट गाइड जिला स्तरीय कैप के दौरान फोटोग्राफ


 
































लेबल:

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

खंड विकास अधिकारी श्रीमती बबीता सिंह जी ups rehi ke शिक्षकों aur छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए

 









गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

कुमारी आंचल कक्षा 6 मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही की प्रधानाध्यापक बनी

आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही में मिशन शक्ति के अंतर्गत कुमारी आंचल कक्षा 6 (दिव्यांग) को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया है.
 
 कुमारी आंचल को पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत-बहुत बधाई!🌻🌼🌸🌹🌷💐🌾🍁🍀☘️




 






लेबल: